Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स में शामिल इन कंपनियों के शेयर सबसे अधिक लुढ़के

Mumbai. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 35.99 अंक टूटकर 78,097.31 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 31.15 अंक फिसलकर 24,444.55 अंक पर रहा। बाद में सेंसेक्स 211.37 अंक टूटकर 77,953.66 अंक पर और निफ्टी 65.10 अंक की गिरावट के साथ 24,411.15 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त में रहे। सेंसेक्स मंगलवार को 388.19 अंक और निफ्टी 112.10 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version