Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन जोरदार तेजी, Sensex 110 अंक चढ़ा, पर टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज
    Headlines

    Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन जोरदार तेजी, Sensex 110 अंक चढ़ा, पर टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. विदेशी पूंजी की आवक बढ़ने और चुनिंदा बैंकों के शेयरों में खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी रही जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़ा. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारिक सूचकांक सेंसेक्स 110.58 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 80,956.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 399.64 अंक बढ़कर 81,245.39 पर पहुंच गया था.

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 10.30 अंक यानी 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,467.45 पर पहुंच गया. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी सबसे ज्यादा लाभ में रहे.

    दूसरी तरफ भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, मारुति, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,664.67 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की. एशिया के अन्य बाजारों में जापान के निक्की में तेजी रही जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अधिकांश अमेरिकी बाजारों में तेजी रही. बुधवार को एक मासिक सर्वेक्षण में कहा गया कि नवंबर में भारत का सेवा क्षेत्र का खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) गिरकर 58.4 पर आ गया, जबकि इस क्षेत्र में रोजगार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत बढ़कर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. सेंसेक्स मंगलवार को 597.67 अंक उछलकर 80,845.75 और निफ्टी 181.10 अंक बढ़कर 24,457.15 पर बंद हुआ था.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adani Ports but shares of Tata Motors ITC recorded a decline maruti Power Grid Sensex rose by 110 points Stock Market: Strong rise in the stock market for the fourth consecutive day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group