
Mumbai.घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही पिछले सात कारोबारी सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला टूटा. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 312.88 अंक चढ़कर 80,677.82 अंक पर और एनएसई निफ्टी 96.9 अंक की बढ़त के साथ 24,731.80 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे.
रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो और ट्रेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स में पिछले सात कारोबारी सत्र में 2,649.02 अंक या 3.19 प्रतिशत और निफ्टी 788.7 में अंक या 3.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
