
Mumbai. वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में भी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 292.95 अंक की गिरावट के साथ 84,658 अंक पर और एनएसई निफ्टी 83.3 अंक फिसलकर 25,930.15 अंक पर आ गया.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे. दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे.
