Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Stone pelting on Vande Bharat: जिस वंदे भारत ट्रेन से जा रहे थे सांसद चंद्रशेखर आजाद, उस पर फेंके गये पत्थर, रेल मंत्री और प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई का किया आग्रह
    Headlines

    Stone pelting on Vande Bharat: जिस वंदे भारत ट्रेन से जा रहे थे सांसद चंद्रशेखर आजाद, उस पर फेंके गये पत्थर, रेल मंत्री और प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई का किया आग्रह

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Lucknow. उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को दावा किया कि वह जिस वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, उस पर पत्थर फेंके गए और उन्होंने रेल मंत्री और प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया. आजाद ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अभिभावकों और स्कूल शिक्षकों का बच्चों को इस विषय पर जागरूक करने का भी आह्वान किया. आजाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज सुबह मैं वंदेभारत ट्रेन से दिल्ली से कानपुर की यात्रा कर रहा था. सुबह सात बजकर 12 मिनट पर जैसे ही बुलंदशहर जिले के कमालपुर स्टेशन को पार किया, तभी बाहर से किसी असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंके, जिससे मेरे से दो सीट आगे बैठे यात्री के पास का शीशा चकनाचूर हो गया. उन्होंने कहा, ‘इस घटना से मैं हतप्रभ और स्तब्ध रह गया. इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हुआ है. ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं और किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकतीं.’

    2022 में ऐसी घटनाओं का आंकड़ा 1503

    आजाद ने कहा, ‘‘एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में ऐसी घटनाओं का आंकड़ा 1503 तक पहुंच गया, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. यह आंकड़ा सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर इस तरह की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं. ट्रेन पर पथराव से न केवल संपत्ति को क्षति होती है, बल्कि यह यात्रियों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘यह समझने की जरूरत है कि रेलवे देश की एक अमूल्य संपत्ति है और इसका संरक्षण देश के हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है. समाज में इस तरह की हरकतें न केवल असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं बल्कि हमारे देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं.’

    JAMSHEDPUR NEWS :NITJAA का बड़ा तोहफा! 67वें स्थापना दिवस पर NIT जमशेदपुर के 17 मेधावी छात्रों को मिली 4.55 लाख की स्कॉलरशिप

    आजाद बोले, यह देश हमारा है, और देश की संपत्ति की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी

    सांसद ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे पुलिस और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए तथा समाज में जागरुकता भी फैलानी चाहिए. उन्होंने ने अभिभावकों और अध्यापकों का आह्वान करते हुए कहा, ‘मेरा निवेदन है कि परिवार में माता-पिता और स्कूलों में अध्यापकों के लिए बच्चों को इस विषय पर जागरूक करना जरूरी है. इससे न केवल ऐसी घटनाएं कम होंगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो पाएगी.’

    Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

    आजाद ने कहा,‘हम सभी को एक जागरूक नागरिक बनना चाहिए. यह देश हमारा है, और देश की संपत्ति की सुरक्षा केवल सरकार की ही नहीं बल्कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी और संवैधानिक मूल कर्तव्य है.’उन्होंने अपनी इस पोस्ट को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Stone pelting on Vande Bharat: Stones were thrown on the Vande Bharat train in which MP Chandrashekhar Azad was travelling
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :NITJAA का बड़ा तोहफा! 67वें स्थापना दिवस पर NIT जमशेदपुर के 17 मेधावी छात्रों को मिली 4.55 लाख की स्कॉलरशिप

    August 15, 2026

    Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

    August 15, 2026

    Indian Railways News: धनबाद मंडल का ‘विशेष सहायता अभियान’, श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए रेलवे ने की शानदार व्यवस्था

    August 15, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :NITJAA का बड़ा तोहफा! 67वें स्थापना दिवस पर NIT जमशेदपुर के 17 मेधावी छात्रों को मिली 4.55 लाख की स्कॉलरशिप

    August 15, 2026

    Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

    August 15, 2026

    Indian Railways News: धनबाद मंडल का ‘विशेष सहायता अभियान’, श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए रेलवे ने की शानदार व्यवस्था

    August 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में राष्ट्रभक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के *साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    Indian Railways News: धनबाद मंडल में चला ‘मेगा टिकट चेकिंग अभियान’, बिना टिकट पकड़े गए 428 यात्री, वसूला गया लाखों का जुर्माना

    August 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group