Site icon Lahar Chakra

Street DOG: झारखंड सरकार का एक्शन प्लान तैयार, SOP जारी, 70 प्रतिशत आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का दिया गया टार्गेट

Ranchi. झारखंड सरकार ने आवारा कुत्तों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके लिए सरकार ने एसओपी जारी कर दिया है. जिसके तहत शहरी निकायों को कम से कम 70 प्रतिशत आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का टार्गेट दिया गया है. जो लोग कुत्ते पालते हैं, उसके मालिकों को भी शहरी निकाय या पंचायती राज संस्थाओं से अपने कुत्ते का निबंधन कराना होगा.

आवारा कुत्तों की वजह से लोग परेशान हैं. इसका आकलन इस आंकड़े से किया जा सकता है. सिर्फ रांची की ही बात करें तो वर्ष ⁠2023 में सदर अस्पताल में 4,715 लोगों ने एंटी रेबिज का इंजेक्शन लिया था, वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 7,503 हो गई है.

Exit mobile version