Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया
Breaking News

Student Protest: गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे, हर संभव समर्थन का दिया भरोसा, अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया

News DeskBy News DeskAugust 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. गायक-अभिनेता पीयूष मिश्रा ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से शनिवार को मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया।मिश्रा रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां सरकारी नौकरी के अभ्यर्थी पिछले दो सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आंदोलन का समर्थन करते हैं, क्योंकि वे बिना किसी राजनीतिक भागीदारी के इसे जारी रखे हुए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा, मेरी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और मेरी ओर से जितना भी संभव होगा, मैं आपका समर्थन करूंगा। उन्होंने राज्य सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर विचार करने और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

मिश्रा ने अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और रांची के प्रदर्शन को अलग-अलग नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, दिल्ली के प्रदर्शन में पूरे भारत के युवाओं ने हिस्सा लिया था। झारखंड भी देश का हिस्सा है और यहां के प्रदर्शन को अलग नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। मेरा मानना है कि सभी को इस बारे में बात करनी चाहिए। आंदोलन के एक नेता ने कहा कि मिश्रा के आने से उन्हें नया उत्साह मिला है।
उन्होंने कहा, वह बॉलीवुड से हमारे आंदोलन का समर्थन करने आए। उन्होंने हमारे प्रदर्शन के तरीके की भी सराहना की। राज्य सरकार और पांच छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बावजूद गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। आंदोलन शुरु हुए 15 दिन हो गए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार रविवार तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो वे 10 अगस्त को विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।
Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में बालू तस्करी और 500 से अधिक सखुआ पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठा, डीसी से मिले दिनेशानंद गोस्वामी

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पितृपक्ष अमावस्या पर 599 अज्ञात शवों का पिंडदान, 1000 लोगों ने किया श्राद्ध भोज

October 10, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: अवैध बालू पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार सीएफटी बालू जब्त, आईसर वाहन भी पकड़ा

October 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन, अमरप्रीत सिंह काले ने जताया शोक

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group