Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»XLRI में ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम के दूसरे दीक्षांत समारोह में 189 छात्रों को मिला सर्टिफिकेट, SBI के एमडी ने बतायी जिम्मेदारी और चुनौतियां
    Breaking News

    XLRI में ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम के दूसरे दीक्षांत समारोह में 189 छात्रों को मिला सर्टिफिकेट, SBI के एमडी ने बतायी जिम्मेदारी और चुनौतियां

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ( एक्सएलआरआइ) में शनिवार को ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर कुल 189 छात्रों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) अश्विनी कुमार तिवारी उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एक्सएलआरआइ के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज एस.जे. ने की. इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय पात्रो, डीन एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस डॉ. (फादर) डोनाल्ड डी’सिल्वा, एसोसिएट डीन एक्सओएल प्रोग्राम्स डॉ. आर. गिरिधर तथा अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे.

    इस बार चार अलग-अलग पाठ्यक्रमों से स्नातक हुए छात्रों में सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इसमें फाइनांस के 24, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 36, बिजनेस मैनेजमेंट के 82 जबकि इमर्जिंग सीएचआरओ के कुल 47 के विद्यार्थी शामिल थे. इनमें चार छात्रों सोनल अरोड़ा (इमर्जिंग सीएचआरओ), सौम्या सिबानी साहू (बीएम), श्रुति मित्रा (एचआरएम) और साई सुप्रिया भुपथिराजू (फाइनेंस) को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने छात्रों को प्रासंगिकता, योगदान और चरित्र को सफलता की कुंजी बताते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराया. वहीं, उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है. दुनिया अब नया आकार ले रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस दौर में इंडस्ट्रियल सेक्टर के साथ ही हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. क्लाइमेट चेंज मौसम असंतुलन को बढ़ा रहा है. इस परिस्थिति में सभी को अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाने का आह्वान किया.

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    एक्सएलआरआइ के निदेशक डॉ. सेबेस्टियन जॉर्ज ने मार्कस ऑरेलियस की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए नेतृत्व के चार प्रमुख गुण ज्ञान, धैर्य, न्याय और संयम को अपनाने की प्रेरणा दी. वहीं, डॉ. संजय पात्रो ने सभी स्नातकों को एक्सएलआरआइ के वैश्विक पूर्व छात्र नेटवर्क में स्वागत किया और बदलते दौर की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया. डॉ. (फादर) डोनाल्ड डी’सिल्वा ने संस्थान की 75 वर्ष की गौरवशाली परंपरा को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से सत्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों के साथ नेतृत्व करने का आह्वान किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    SBI MD explained responsibilities and challenges SBI के एमडी ने बतायी जिम्मेदारी और चुनौतियां XLRI students received certificates in the second convocation of Blended PGDM Program at XLRI XLRI में ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम के दूसरे दीक्षांत समारोह में 189 छात्रों को मिला सर्टिफिकेट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group