Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : शिक्षा मंत्री का छात्रों ने किया घेराव, इंटर कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने की उठाई मांग
    Breaking News

    Jamshedpur News : शिक्षा मंत्री का छात्रों ने किया घेराव, इंटर कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने की उठाई मांग

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर |
    राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को  मंगलवार को जमशेदपुर में छात्र विरोध का सामना करना पड़ा। यह विरोध हाल ही में राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही नई शिक्षा नीति के तहत इंटर कॉलेजों की पढ़ाई स्कूलों में स्थानांतरित करने के फैसले को लेकर था।

    शिक्षा मंत्री माइकल जॉन सभागार, बिस्टुपुर में आयोजित जिला शिक्षा विभाग के छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। समारोह समाप्ति के बाद जैसे ही मंत्री बाहर निकले, 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने उनका घेराव कर अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा।

    READ MORE :Devghar: बाबाधाम में VIP ट्रीटमेंट पर रोक, तैयारियों की समीक्षा कर बोले पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के दिये निर्देश

    छात्रों का कहना है कि वे वर्तमान में शहर के विभिन्न इंटर कॉलेजों में 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं, और उनका सत्र 2025 में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में नई शिक्षा नीति के तहत उन्हें स्कूलों में स्थानांतरित करना न केवल अनुचित है, बल्कि उनकी पढ़ाई और मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    छात्रों के मुताबिक नई शिक्षा नीति 2020 को राज्य में 2026 तक पूरी तरह लागू किया जाना है, और जब तक उनका सत्र समाप्त नहीं हो जाता, तब तक उन्हें अपने वर्तमान कॉलेज में ही पढ़ाई पूरी करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अचानक कॉलेज से स्कूल में ट्रांसफर करना उनके करियर और परीक्षाओं की तैयारी को प्रभावित कर सकता है।

    READ MORE :Jharkhand: खदान ढहने से चार की मौत मामले में सेंट्रल कोलफील्ड्स के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने छात्रों की बात गंभीरता से सुनने के बाद आश्वासन दिया कि इस मामले को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द हल निकाला जाएगा। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव कर वृहद आंदोलन करेंगे।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    READ MORE :Jharkhand: बाल सुधार गृह से छह नाबालिग ड्रम की मदद से चहारदीवारी फांदकर हुए फरार, सभी हत्या समेत विभिन्न मामलों में थे शामिल

    गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इंटर कक्षाओं को स्कूलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है, जिसका उद्देश्य व्यवस्थागत सुधार बताया जा रहा है। लेकिन मौजूदा सत्र के छात्रों ने इसे शिक्षा के हित में असमय और जल्दबाज़ी का फैसला बताया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    12वीं छात्र विरोध inter school shift issue Jamshdepur student protest Jharkhand NEP 2020 update NEP student protest India Ramdas Soren news student memorandum education minister इंटर कॉलेज से स्कूल ट्रांसफर नई शिक्षा नीति झारखंड शिक्षा मंत्री छात्र विरोध
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group