Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»विद्यार्थियों को लैपटॉप, मोबाइल, स्कूटी और स्कॉलरशिप मिलेगी, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
    Headlines

    विद्यार्थियों को लैपटॉप, मोबाइल, स्कूटी और स्कॉलरशिप मिलेगी, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. इसी दिशा में लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण सह मेधा सम्मान समारोह में उन्होंने यह बातें कहीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना और झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में हर नागरिक की भूमिका जरूरी है. चाहे आप किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, अपने योगदान से झारखंड को आगे ले जाने में भागीदार बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास ही झारखंड को मजबूत और अग्रणी बनाएंगे.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और संसाधनयुक्त बनाने के लिए काम कर रही है. विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के बराबर अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यही लक्ष्य है. आने वाले दिनों में कई और योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिल सके.

    इस समारोह में मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय अब को-एजुकेशन होगा, यानी यहां लड़कियों का भी नामांकन होगा. उन्होंने बताया कि नेतरहाट की तर्ज पर तीन और स्कूल खोले जाएंगे. साथ ही अब यह विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध है और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही है. सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी किसी भी मामले में निजी विद्यालयों से पीछे न रहें.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जमाना प्रतिस्पर्धा का है और इसी वजह से पहले सरकारी स्कूल पीछे रह जाते थे. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. यही कारण है कि अब यहां नामांकन की होड़ लगी है और कई निजी स्कूलों के छात्र भी यहां प्रवेश ले रहे हैं.

    सरकार विद्यार्थियों को कई माध्यमों से प्रोत्साहित कर रही है. बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप, मोबाइल और सम्मान राशि दी जा रही है. जैक बोर्ड के टॉपर्स को स्कूटी भी मिल रही है. विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 100% स्कॉलरशिप और गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण बिना गारंटी उपलब्ध कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड रिजल्ट के तुरंत बाद टॉपर्स को सम्मान राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए नामांकन में आर्थिक दिक्कत न हो.

    शिक्षकों को नियुक्ति, मेधावी छात्रों का सम्मान
    समारोह में 33 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, 909 सहायक आचार्य (गणित व विज्ञान) और 33 प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इसके साथ ही जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स को 3 लाख रुपये, लैपटॉप और स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया. वहीं, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के टॉपर्स को लैपटॉप और प्रमाण पत्र दिए गए. 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले विद्यालयों और आकांक्षा कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    #mobiles a big announcement by the Chief Minister RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news scooties and scholarships Students will get laptops झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group