Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»पलामू में पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया 27 संगीन वारदातों में वांटेड सब-जोनल कमांडर मुखदेव
Headlines

पलामू में पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया 27 संगीन वारदातों में वांटेड सब-जोनल कमांडर मुखदेव

News DeskBy News DeskSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Palamu : झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के सिल्दिलिया खुर्द, पंचरूखिया और गौरवाटांड़ जंगलों में पुलिस और टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें संगठन का सब-जोनल कमांडर एवं 5 लाख का इनामी मुखदेव यादव उर्फ तुफान जी मारा गया.

पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू उर्फ आरिफ (10 लाख इनामी), सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव (5 लाख इनामी) और उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना सिंह अपने 5-6 दस्ता सदस्यों के साथ इलाके में बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद एसपी के निर्देश पर कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर, पलामू जिला बल और विशेष एसाल्ट ग्रुप-36 व 17 की संयुक्त टीम बनाई गई.

सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

अभियान के दौरान जब सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन्हें देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग नहीं रोकी. मजबूर होकर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र की तलाशी ली गई तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ. मृत नक्सली की पहचान मुखदेव यादव उर्फ तुफान जी (5 लाख इनामी) के रूप में हुई. वह पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के मिटार गांव का रहने वाला था. मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए. बरामद सामानों में एक इंसास राइफल, एक पिस्टल, तीन इंसास मैगजीन, 146 पीस जिंदा गोलियां, तीन खोखा, दो पोच, एक वॉकी-टॉकी, खाने-पीने और दैनिक उपयोग की अन्य सामान शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखदेव यादव के खिलाफ अलग-अलग थानों की पुलिस फाइल में करीब 27 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे. वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था. उसके मारे जाने से टीएसपीसी को बड़ा झटका लगा है. सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group