Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा, वार्षिक लेखा-जोखा एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। सभा के दौरान वर्तमान सचिव सीए शिव चौधरी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें सोसाइटी द्वारा वर्षभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का विवरण दिया गया। वहीं वर्तमान कोषाध्यक्ष ने वार्षिक लेखा-जोखा एवं खातों को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। वर्तमान अध्यक्ष सीए मनीष मूनका ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग, विश्वास एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने जेसीएएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में कार्यकारिणी एवं सदस्यों के योगदान की सराहना की। इसके पश्चात निर्वाचन अधिकारियों सीए महेश अग्रवाल एवं सीए दिलीप गोलछा ने चुनाव परिणाम घोषित किए। नई कार्यकारिणी में सीए सुगम सरायवाला को अध्यक्ष, सीए शिव चौधरी को उपाध्यक्ष, सीए विनीत मेहता को सचिव तथा सीए मुकेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी सदस्यों के रूप में सीए दया शंकर, सीए बिश्वनाथ हजरा, सीए अजय कुमार गुप्ता, सीए आनंद कुमार अग्रवाल, सीए महेश कुमार, सीए रवि कुमार गुप्ता, सीए धीरज कुमार प्रसाद, सीए अमित कुमार अग्रवाल एवं सीए आदित्य कुमार जाजोदिया निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए सुगम सरायवाला का सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जेसीएएस नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सोसाइटी की गतिविधियों को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। नई कार्यकारिणी का मुख्य कार्यदर्शन जुड़ें, सीखें नेतृत्व करे, सेवा करें रहेगा। इसके तहत सदस्यों के बीच बेहतर जुड़ाव, निरंतर पेशेवर ज्ञानवृद्धि, युवा सीए के लिए नेतृत्व के अवसर, उद्योग एवं संस्थानों के साथ संवाद, तकनीक एवं जेसीएएस के उपयोग तथा सामाजिक एवं पेशेवर जिम्मेदारियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता, सुझाव एवं सहयोग का आह्वान करते हुए जेसीएएस को एक मजबूत, सक्रिय, ज्ञान-केंद्रित एवं सदस्य-केंद्रित संस्था के रूप में आगे ले जाने का संकल्प लिया।

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    : जमशेदपुर न्यूज़ agm annual general meeting CA Association CA News CA Society Jamshedpur Chartered Accountants Jamshedpur CA Society Jamshedpur news JCAS JCAS Election Jharkhand news Professional Development Sugam Saraivala चार्टर्ड अकाउंटेंट जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी जेसीएएस नई कार्यकारिणी मनीष मूनका मुकेश अग्रवाल रूसी मोदी सेंटर विनीत मेहता शिव चौधरी सीए सोसाइटी सुगम सरायवाला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह, रघुवर दास समेत कई अतिथि हुए शामिल

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई गणमान्य

    September 20, 2026
    Recent Post

    Kolhan: कोल्हान मजदूर यूनियन का ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में ऐतिहासिक मजदूर मानव श्रृंखला का आयोजन.

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रह, रघुवर दास समेत कई अतिथि हुए शामिल

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई गणमान्य

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जेल में बंद खुर्शीद ने रची थी हत्या की साजिश! जुगसलाई में दो गिरफ्तार, कट्टा और धारदार हथियार बरामद

    September 20, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 201 युवाओं ने किया रक्तदान

    September 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group