Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sunidhi Chouhan: XLRI में एन्सेंबल–वल्हाला 2025 का हुआ समापन, गायिका सुनिधि चौहान के सुपरहिट गानों पर देर रात तक थिरके युवा
    Breaking News

    Sunidhi Chouhan: XLRI में एन्सेंबल–वल्हाला 2025 का हुआ समापन, गायिका सुनिधि चौहान के सुपरहिट गानों पर देर रात तक थिरके युवा

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. XLRI के फुटबॉल ग्राउंड में ऑन्सेंबल वलहल्ला के 26वें संस्करण का समापन सोमवार की शाम बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के शानदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ. तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट का अंतिम दिन ऊर्जा, उमंग और संगीत के जादू से सराबोर रहा. यह कार्यक्रम न सिर्फ एक्सएलआरआई के इतिहास में बल्कि जमशेदपुर के लिए भी एक यादगार संध्या बनकर उभरा. सुनिधि चौहान ने मंच पर आते ही अपने सुपरहिट गीत ‘धूम मचा ले’ से समां बांध दिया. इसके बाद उन्होंने क्रेजी किया रे, ये जो हल्का हल्का सुरूर है, सजना जी वारी वारी, अल्लाह दुहाई है, बेताबी बेताबी छाई है, और सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई जैसे लोकप्रिय गीतों से पूरे माहौल को रोमांचित कर दिया.

    तीन दिवसीय फेस्ट में देश के 45 बी स्कूलों के छात्रों ने 60 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. करीब 10 हजार युवाओं ने सुनिधि के सुपरहिट गानों पर जमकर थिरके. हर कार्यक्रम में छात्रों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. फेस्ट के अंतिम दिन सुनिधि चौहान के लाइव शो ने पूरे माहौल को गरमा दिया. आयोजकों ने बताया कि फेस्ट का उद्देश्य देशभर के प्रबंधन संस्थानों के छात्रों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक, खेल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कराना है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ काबिल-ए-तारीफ रहीं. सुरक्षा, प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और सभी तकनीकी प्रबंध इतने सुव्यवस्थित थे कि लोग निश्चिंत होकर बेहतरीन संगीत का आनंद उठा सके. भीड़ में एक्सएलआरआई के छात्रों के साथ देशभर के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के प्रतिभागी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे. कॉन्सर्ट के दौरान कई बार सुनिधि चौहान ने दर्शकों को अपने साथ गुनगुनाने के लिए प्रेरित किया और पूरा मैदान उनकी आवाज़ के साथ गूंज उठा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sunidhi Chouhan: Ensemble-Valhalla 2025 concludes at XLRI; young people dance late into the night to singer Sunidhi Chauhan's superhit songs. Sunidhi Chouhan: XLRI में एन्सेंबल–वल्हाला 2025 का हुआ समापन गायिका सुनिधि चौहान के सुपरहिट गानों पर देर रात तक थिरके युवा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group