Slider

सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान,कदमा जमशेदपुर द्वारा  राकेश कुमार सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर एमजीएम अस्पताल परिसर जमशेदपुर में जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 350 लोगों को सप्रेम कराया गया भोजन l

सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान,कदमा जमशेदपुर द्वारा  20 जनवरी  को रोटी बैंक जमशेदपुर के तत्वाधान में राकेश कुमार सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर एमजीएम अस्पताल परिसर जमशेदपुर में जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 350 लोगों को सप्रेम भोजन कराया l

इस कार्यक्रम में सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान, कदमा जमशेदपुर के पदाधिकारी अरविंद किशोर, संजीव कुमार, सौरभ कुमार ,पवन जी, राकेश कुमार ,गौतम ,रमेश रजक इत्यादि शामिल थे l रोटी बैंक जमशेदपुर के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने गायत्री मंत्र का जाप कर कार्यक्रम की शुरुआत कीl

ज्ञात हो कि सुनीता नागेंद्र सेवा संस्थान, कदमा जमशेदपुर द्वारा लगातार गरीब, बेसहारा ,महिला, मजदूर और बुजुर्गों के हितार्थ समर्पित भाव से निशुल्क कंबल वितरण, निशुल्क चिकित्सा कैंप, निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाता रहा है ,इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गयाl

Share on Social Media