Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Breaking: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक की दिन दहाड़े हत्या, अपराधियों ने कदमा में घर के पास सीने में मारीं चार गोलियां
    Breaking News

    Jamshedpur Breaking: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक की दिन दहाड़े हत्या, अपराधियों ने कदमा में घर के पास सीने में मारीं चार गोलियां

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024Updated:December 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • इसी साल 22 नवंबर को आलोक की हुई थी शादी, कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था

    Jamshedpur. जमशेदपुर में बुधवार को बड़ी वारदात सामने आयी है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में की है. अपराधियों ने आलोक को सीने में चार गोलियां मारी हैं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इसी साल 22 नवंबर को आलोक की शादी हुई थी.

    घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मारी गोली
    आलोक के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर बाइक सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. आलोक अपनी बुलेट बाइक से बाजार से फूल और दूध लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मारी. एक गोली उसके पैर में लगी तो वह बुलेट के साथ जमीन पर गिर पड़ा. वह उठकर भागा और अपने एक पड़ोसी के घर में जा घुसा.यहां पीछा करते हुए अपराधी पहुंचे और उसके सीने में गोली मार दी.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    इसके बाद अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से आलोक को तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आलोक कुमार उर्फ मुन्ना कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था और टाइगर क्लब नाम की एक संस्था भी चलाता था.

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    committed the crime near the house in Kadma. criminals ambushed Jamshedpur Breaking: Supporter of former Health Minister Banna Gupta murdered shot four bullets in the chest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group