Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी अब नियमित होगी मामलों की सुनवाई
Headlines

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी अब नियमित होगी मामलों की सुनवाई

News DeskBy News DeskNovember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट की विभिन्न पीठों के पास आंशिक सुनवाई वाले नियमित और अत्यावश्यक मामलों पर गैर-विविध दिनों यानी मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी सुनवाई करने का विकल्प होगा. शीर्ष अदालत के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद उच्चतम न्यायालय में मामलों की सुनवाई के संबंध में जारी परिपत्र में कहा गया था कि बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई वाले मामले सूचीबद्ध नहीं होंगे.

हालांकि, पुरानी परंपरा के तहत शीर्ष अदालत की विभिन्न पीठ मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित मामलों की सुनवाई करती थीं, जिनमें आंशिक सुनवाई वाले नियमित मामले भी शामिल थे. वहीं, सोमवार और शुक्रवार को, जिन्हें विविध दिन भी कहा जाता है, विभिन्न पीठें नये मामलों के अलावा उन मामलों की सुनवाई करती थीं, जो नोटिस जारी होने के बाद उनके समक्ष रखे जाते हैं. न्यायमूर्ति खन्ना ने नोटिस जारी होने के बाद के मामलों की संख्या में कमी लाने के लिए गैर-विविध दिनों में सुनवाई के नियम में बदलाव किया था.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

शीर्ष अदालत की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया था, अब से मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को नोटिस जारी होने के बाद के विविध मामलों को सूचीबद्ध किया जाएगा, जिनमें स्थानांतरण याचिकाएं और जमानत संबंधी मामले शामिल भी हैं. बुधवार और बृहस्पतिवार को नियमित सुनवाई वाला कोई भी मामला अगले आदेश तक सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा. परिपत्र में कहा गया था, विशेष पीठ या आंशिक सुनवाई वाले मामले, फिर चाहे विविध सुनवाई हो या नियमित सुनवाई, जिन्हें मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है, उन्हें भोजनावकाश के बाद के सत्र में या सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार सूचीबद्ध किया जाएगा.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

शीर्ष अदालत के सूत्र ने कहा कि न्यायाधीशों के पास हर मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को अदालत की सुविधा के अनुसार भोजनावकाश के बाद के सत्र में आंशिक रूप से सुने गए नियमित या अत्यावश्यक नियमित मामलों” की सुनवाई करने का विकल्प होगा. प्रधान न्यायाधीश ने पिछला फैसला “नोटिस जारी होने के बाद के मामलों” का बोझ कम करने के लिए लिया था और अगर जरूरत पड़ी, तो दिसंबर 2024 के मध्य या उससे पहले स्थिति की समीक्षा की जाएगी. सूत्र ने बताया कि नोटिस के बाद के विविध मामलों और उनसे संबंधित मामलों की कुल संख्या करीब 37,317 (20,930 मुख्य मामले और 16,387 संबंधित मामले) है. उसने बताया कि नियमित मामलों और उनसे जुड़े मामलों की कुल संख्या लगभग 21,639 (10,988 मुख्य मामले और 10,651 संबंधित मामले) है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group