Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»NEET- PG चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने NBE से जवाब तलब किया
Headlines

NEET- PG चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने NBE से जवाब तलब किया

News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने इस वर्ष 11 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) की उत्तर-कुंजी और प्रश्नपत्रों का खुलासा करने संबंधी एक याचिका पर शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (एनबीई) को एक नोटिस जारी किया. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एमबीबीएस डॉक्टर इशिका जैन एवं अन्य की उस याचिका का संज्ञान लिया, जिसमें उत्तर-कुंजी का खुलासा करने और अन्य उपाय करने की मांग की गई है, ताकि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके.

एमबीबीएस और बीडीएस के बाद के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-पीजी परीक्षा आयोजित की जाती है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा 23 अगस्त को घोषित किए गए परिणामों ने अप्रत्याशित रूप से कम रैंकिंग को लेकर छात्रों के बीच चिंता पैदा कर दी है. कई छात्रों ने अनौपचारिक उत्तर कुंजी के साथ अंकों की तुलना करने के बाद रैंकिंग प्रक्रिया में विसंगतियों के बारे में संदेह जताया और एनबीई से आधिकारिक उत्तर-कुंजी जारी करने तथा संबंधित मुद्दे के हल के लिए एक शिकायत पोर्टल स्थापित करने का आग्रह किया.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

जैन और अन्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विभा मखीजा ने कहा कि एनबीई ने न तो प्रश्न-पत्र और न ही उत्तर-कुंजी जारी की है और सही उत्तरों को जाने बिना, उम्मीदवार पारदर्शी तरीके से अपने प्रदर्शन का आकलन नहीं कर पाएंगे. पीठ ने याचिकाकर्ताओं को शुरू में ही दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए कहा था. हालांकि बाद में याचिका पर एनबीई को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख निर्धारित की. याचिका में नीट-पीजी 2024 में पारदर्शिता की कमी और मनमाने ढंग से अंतिम समय में बदलाव का आरोप लगाया गया है.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group