Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, 12 साल से अधिक समय से कोमा में रह रहे 32 वर्षीय व्यक्ति को इच्छामृत्यु की दी अनुमति
    Breaking News

    Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, 12 साल से अधिक समय से कोमा में रह रहे 32 वर्षीय व्यक्ति को इच्छामृत्यु की दी अनुमति

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. ने निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव युथनेसिया) की पहली बार स्वीकृति देते हुए 32 वर्षीय उस व्यक्ति की कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली हटाने की बुधवार को अनुमति दे दी जो 12 साल से अधिक समय से कोमा में है। निष्क्रिय इच्छामृत्यु का अर्थ है कि नाजुक स्थिति वाले किसी मरीज को जीवित रखने वाली चिकित्सा सहायता को रोकने या जीवन रक्षक प्रणाली को हटाने की अनुमति देना ताकि उसकी स्वाभाविक रूप से मौत हो सके।

    गाजियाबाद निवासी हर्ष राणा 2013 में एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से घायल हो गया था और वह एक दशक से अधिक समय से कोमा में है। वह पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र था। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को राणा को उपशामक देखभाल इकाई में भर्ती करने का निर्देश दिया ताकि चिकित्सकीय उपचार बंद किया जा सके। पीठ ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उपचार एक सुनियोजित तरीके से बंद किया जाए ताकि गरिमा बनी रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देने वाला यह आदेश 2023 में संशोधित किए गए 2018 के उस फैसले के अनुरूप है जिसमें गरिमा के साथ मृत्यु के मौलिक अधिकार को मान्यता दी गई थी। उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले 32 वर्षीय व्यक्ति के माता-पिता से मिलने की इच्छा जताई थी। उसने दिल्ली एम्स के चिकित्सकों के द्वितीयक चिकित्सा बोर्ड द्वारा दाखिल की गई राणा की चिकित्सा संबंधी रिपोर्ट का अवलोकन किया था और कहा था कि यह रिपोर्ट ‘‘दुखद’’ है। प्राथमिक चिकित्सा बोर्ड ने मरीज की स्थिति की जांच करने के बाद कहा था कि उसके ठीक होने की संभावना नगण्य है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 11 दिसंबर को कहा था कि प्राथमिक चिकित्सा बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार यह व्यक्ति ‘‘बेहद दयनीय स्थिति’’ में है।

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    12 साल से अधिक समय से कोमा में रह रहे 32 वर्षीय व्यक्ति को इच्छामृत्यु की दी अनुमति Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला Supreme Court's historic decision allows euthanasia for a 32-year-old man who has been in a coma for over 12 years.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group