Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Tanishq Jewellery Loot: तनिष्क के आभूषणों के शोरूम में लूट की साजिश पुरुलिया जेल में बंद दो गैंगस्टरों शेरू सिंह और चंदन ने रची थी, बिहार पुलिस ने किया खुलासा
    Bihar

    Tanishq Jewellery Loot: तनिष्क के आभूषणों के शोरूम में लूट की साजिश पुरुलिया जेल में बंद दो गैंगस्टरों शेरू सिंह और चंदन ने रची थी, बिहार पुलिस ने किया खुलासा

    News DeskBy News DeskApril 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य के तीन जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूट के मामलों की जांच में खुलासा किया कि इन अपराधों की साजिश पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद दो गैंगस्टरों ने रची थी. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों शेरू सिंह उर्फ ओंकार नाथ सिंह और चंदन उर्फ प्रिंस को बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

    तीन जिलों में लूटकांड में शामिल गिरोह के सरगना हैं दोनों

    एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कुंदन कृष्णन ने बताया कि जांच में सामने आया कि सिंह और चंदन दोनों भोजपुर, पटना और पूर्णिया जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूट की हाल की घटनाओं में शामिल गिरोह के सरगना हैं. पुलिस ने अब तक बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न शहरों से आभूषणों के शोरूम में लूट की हालिया घटनाओं में शामिल गिरोह के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

    अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा बिहार के अररिया और सारण जिलों में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि एक आरोपी चुनमुन झा ने 22 मार्च को दम तोड़ दिया था.

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये गिरोह के सभी सदस्य 10 मार्च को आरा (भोजपुर), 31 जनवरी को दानापुर और पिछले वर्ष जुलाई महीने में पूर्णिया में आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के मामले में वांछित थे.

    Tata Sons की कंपनी टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

    पुरुलिया जेल में की गयी थी छापामारी

    अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि बिहार के तीन जिलों में आभूषणों के शोरूम को लूटने की साजिश पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह और चंदन ने रची थी. जांच के दौरान एसटीएफ अधिकारियों की एक टीम ने पुरुलिया जेल में चंदन के कब्जे से एक मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए थे.

    उन्होंने बताया कि बिहार में चंदन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, इसलिए उसे विस्तृत पूछताछ के लिए यहां लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    दोनों चलाते हैं अंतरराज्यीय गिरोह

    Railway: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ आज से

    अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह चलाते हैं और पुलिस ने अब तक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.5 किलो सोना, तीन तमंचे, एक राइफल और सात कारतूस बरामद किए हैं.

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी आदतन अपराधी हैं. पुलिस जल्द ही मौजूदा कानून के अनुसार उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करेगी. अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि गिरोह ज्यादातर बिहार के भोजपुर, वैशाली और समस्तीपुर से बेरोजगार युवकों को भर्ती करता है. हम माता-पिता से अपने बच्चों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Police revealed Tanishq Jewellery Loot: The robbery of Tanishq's jewellery showroom was planned by gangsters lodged in Purulia jail
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons की कंपनी टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

    September 5, 2026

    Railway: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ आज से

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami: राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं

    September 5, 2026
    Recent Post

    Tata Sons की कंपनी टाटा रियल्टी ने गौरव जैन को एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया

    September 5, 2026

    Railway: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ आज से

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami: राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृष्ण जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं

    September 5, 2026

    Chaibasa: छात्र नेता देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पहुंची चाईबासा, जानें क्या कहा?

    September 5, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के निर्मल नगर में घर के बाहर तार जला रहे युवकों को रोकना महिला को पड़ा भारी, युवकों गले से छीनी सोने की चेन, बेटे के साथ मारपीट की, फिर चाकू से किया हमला

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group