Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Taranagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिलेगा क्वालिटी खाना, 2027 तक ‘इट राइट स्टेशन’ का मिला सर्टिफिकेट
    Headlines

    Taranagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिलेगा क्वालिटी खाना, 2027 तक ‘इट राइट स्टेशन’ का मिला सर्टिफिकेट

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने रेल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने की पहल की है. इसके तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन को इट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. 31 जनवरी 2025 से लेकर 30 जनवरी 2027 के लिए यह सर्टिफिकेशन दिया गया है. थर्ड पार्टी ऑडिट के बाद यह सर्टिफिकेशन दिया गया है.

    रेलवे के मेडिकल डिपार्टमेंट के सीएमएस चक्रधरपुर डॉ एसके मिश्रा के निर्देश पर फूड सेफ्टी ऑफिसर कमल देव कुमार और सहायक हेल्थ ऑफिसर सरोज कुमार के नेतृत्व में किये गये प्रयासों के बाद यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हो पाया. इट राइट स्टेशन प्रमाणन प्रक्रिया में खाद्य विक्रेताओं का ऑडिट, खाद्य संचालकों का प्रशिक्षण, स्वच्छता और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन और भोजन विकल्प चुनने के लिए जागरूकता बढ़ाने के प्रयास शामिल है.

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    इन कड़े मानदंडों को पूरा करने वाले स्टेशनों को इट राइट स्टेशन प्रमाणन से सम्मानित किया जाता है. स्टेशन के सभी स्टालों के मालिक को कहा गया है कि वे लोग खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर लें. सभी विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा. भोजन तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कठोर जल विश्लेषण रिपोर्ट भी देनी होगी.

    Rajyasabha Election: झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gets certificate of 'Eat Right Station' by 2027 Taranagar Station: Quality food will be available at Tatanagar Railway Station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    June 8, 2026

    Rajyasabha Election: झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

    June 8, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी के गाढ़ाबासा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    June 8, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंक से अधिक लुढ़का

    June 8, 2026

    Land Scam: 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अदालत से नहीं मिली राहत

    June 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group