


Jamshedpur.टाटा ब्लू स्कोप में शुक्रवार को बोनस समझौता हो गया. समझौते के तहत इस साल कर्मचारियों को 19.81 प्रतिशत बोनस मिलेगा. टाटा ब्लू स्कोप कंपनी में 102 कर्मचारी हैं. इनके बीच 61 लाख 71 हजार 591 रुपये का बोनस बांटा जायेगा. कर्मचारियों को न्यूनतम 35,167 रुपये, अधिकतम 81,606 रुपये और औसतन 5560 रुपये मिलेंगे. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में वेतन के साथ भेजी जायेगी. बोनस फॉमूले के तहत कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी मद में 24 लाख 25 हजार 114, एमसीएल कैपेसिटी यूटिलाइजेशन मद में 9 लाख 34 हजार 676, सीसीएल कैपेसिटी यूटिलाइजेशन मंद में 9 लाख 34 हजार 676, एमसीएल प्राइम यील्ड मद में 5 लाख 99 हजार 735, सीसीएल प्राइम यील्ड मद में 6 लाख 54 हजार 273 और सेफ्टी में 6 लाख 23 हजार 117 रुपये मिला है.



