Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group और ISM की कंपनियों के बीच गुजरात इकाई के Semiconductor Fab लिए वित्तीय सहायता समझौते पर करार
    Breaking News

    Tata Group और ISM की कंपनियों के बीच गुजरात इकाई के Semiconductor Fab लिए वित्तीय सहायता समझौते पर करार

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gandhinagar.सरकारी निकाय भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) और टाटा समूह की कंपनियों… टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग ने गुजरात इकाई के लिए वित्तीय सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने धोलेरा (एसआईआर) में प्रति माह 50,000 वेफर्स स्टार्ट (डब्ल्यूएसपीएम) की क्षमता वाला सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने के लिए 91,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है. भारत सेमीकंडक्टर मिशन के माध्यम से केंद्र ने पात्र परियोजना लागत के लिए समान आधार पर 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है.

    बयान में कहा गया, ‘‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लि. (टीईपीएल) और टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लि. (टीएसएमपीएल) ने गुजरात के धोलेरा में भारत के पहले वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में राजकोषीय सहायता समझौते (एफएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं. मंत्रिमंडल ने पिछले साल फरवरी में टाटा के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई से 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कुशल नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. कंपनी ने संयंत्र के लिए ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी की है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    यह इकाई ऑटोमोटिव, कंप्यूटिंग, संचार और कृत्रिम मेधा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगी, जो भारत को एक प्रौद्योगिकी उपभोक्ता से एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र में बदल देगी. भारत सेमीकंडक्टर मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुशील पाल ने कहा, ‘‘यह पहल स्वदेशी सेमीकंडक्टर विनिर्माण में भारत की महत्वाकांक्षाओं को रेखांकित करती है.हमें विश्वास है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इस क्षेत्र में भारत के व्यापक लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Group and ISM companies sign financial assistance agreement for Semiconductor Fab in Gujarat unit
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group