Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों को भेजा भावुक संदेश, विमान हादसे पर बोले-हम सदमे और शोक में हैं, पर हम अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे
    Breaking News

    Tata Group के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कर्मचारियों को भेजा भावुक संदेश, विमान हादसे पर बोले-हम सदमे और शोक में हैं, पर हम अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भले ही यह कठिन समय हो, लेकिन समूह अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगा और सही काम करने में नहीं झिझकेगा. ’ टाटा संस के अध्यक्ष ने कहा कि हमने यह समूह विश्वास और देखभाल के आधार पर बनाया है. यह एक कठिन घड़ी है, लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, जो सही है उसे करने से पीछे नहीं हटेंगे. हम इस नुकसान को सहन करेंगे. हम नहीं भूलेंगे. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एअर इंडिया का स्वामित्व रखने वाला समूह विमान दुर्घटना पर अपनी सूचना में पारदर्शी रहेगा.

    कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि जब ‘टाटा संस’ ने एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था, तो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता थी एवं ‘इससे कोई समझौता नहीं किया गया.’ टाटा समूह ने यह आंतरिक संवाद ऐसे समय में किया है जब एक दिन पहले ही एअर इंडिया का लंदन जाने वाला बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. यह देश की सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी.

    चंद्रशेखरन ने कहा, ‘यह बहुत मुश्किल घड़ी है. कल जो हुआ वह समझ से परे है. हम सदमे और शोक में हैं. एक ऐसे व्यक्ति को खोना जिसे हम जानते हैं, एक त्रासदी है, लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतें होना समझ से परे है.’

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    उन्होंने कहा कि यह टाटा समूह के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है. अभी शब्दों से सांत्वना नहीं मिल सकती, लेकिन मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और घायलों के साथ हैं. हम उनके लिए यहां हैं.’’

    उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि आपकी तरह हम भी यह समझना चाहते हैं कि क्या हुआ. अभी हमें नहीं पता, लेकिन हम जरूर जान पायेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में इस दुर्घटना की जांच के लिए ब्रिटेन और अमेरिका से जांच दल अहमदाबाद पहुंचे हैं. उन्हें (जांच दलों को) हमारा पूरा सहयोग मिल रहा है और (हम) निष्कर्षों के बारे में पूरी तरह पारदर्शी रहेंगे.

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    उन्होंने कहा कि परिवारों और प्रियजनों, हमारे पायलटों और चालक दल के सदस्यों और आपके प्रति हमारी जिम्मेदारी है. टाटा समूह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता है और इसमें कल जो कुछ हुआ उसके बारे में खुलकर बताना भी शामिल है. चंद्रशेखरन ने कहा, ‘यह नियमित उड़ान आपदा में क्यों बदल गई, यह कुछ ऐसा है जिसे प्रशिक्षित जांचकर्ता हमें समझने में मदद करेंगे जब उनका काम पूरा हो जाएगा. एक बार जब हम तथ्यों की पुष्टि कर लेंगे, तो हम इस त्रासदी के बारे में अपनी सूचना में पारदर्शी होंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but we will not back down from our responsibilities said on the plane crash- We are in shock and grief Tata Group chairman Chandrasekaran sent an emotional message to the employees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group