
New Delhi. टाटा ग्रुप के टाटा कम्युनिकेशंस को केंद्र सरकार से अहम प्रोजेक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के लिए आधुनिक डिजिटल सिस्टम तैयार करेगी, जिसमें इंटरनेट नेटवर्क, क्लाउड सर्विस, सिक्योरिटी सिस्टम और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा.
इसका मकसद यह है कि ट्रिब्यूनल का सारा कामकाज सुरक्षित, फास्ट और बिना किसी रुकावट के डिजिटल तरीके से चल सकेइस प्रोजेक्ट में टाटा कम्युनिकेशंस कई जरूरी टेक्निकल फैसिलिटीज देगा, इस नए डिजिटल सिस्टम से ट्रिब्यूनल के काम में तेजी आएगी और काम करना आसान होगा. यह सिस्टम ऑटोमेटिक होगा, जिससे काम जल्दी होगा और पारदर्शिता भी बढ़ेगी.
