Site icon Lahar Chakra

Tata Group: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने 165 करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर, औसत भाव मिले 785 रुपये प्रति शेयर, जानें वजह?

New Delhi. टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक पैट्रिक रेमन मैकगोल्ड्रिक ने शुक्रवार को बीएसई पर खुले सौदे के जरिये कंपनी में करीब 165 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर अपनी हिस्सेदारी घटा दी। मैकगोल्ड्रिक ने चार चरणों में 21 लाख शेयर बेचे, जो पुणे स्थित वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी में 0.51 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयर 785 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे गए, जिससे लेनदेन का कुल मूल्य 164.85 करोड़ रुपये रहा। शेयर बिक्री के बाद टाटा टेक्नोलॉजीज में मैकगोल्ड्रिक की हिस्सेदारी 1.13 प्रतिशत से घटकर 0.62 प्रतिशत रह गई। मैकगोल्ड्रिक ने कंपनी के साथ 20 साल तक काम करने के बाद सितंबर 2014 में टाटा टेक्नोलॉजीज के सीईओ एवं एमडी पद से सेवानिवृत्ति ली थी।

मैकगोल्ड्रिक की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह फिलहाल आरएनटी एसोसिएट्स इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक हैं। यह रतन टाटा की कंपनी है, जो नई प्रौद्योगिकियों और कारोबारी मॉडलों वाली कंपनियों को परामर्श सेवाएं देने के साथ उनमें निवेश करती है। मैकगोल्ड्रिक ने टाटा समूह में इंजीनियरिंग सेवा कंपनी के निर्माण और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नवंबर 2017 में उनकी जगह वॉरेन हैरिस ने ली थी।

Exit mobile version