Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Group की स्वामित्व वाली एयरलाइन Air India अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों परिचालन में करेगी कटौती
Breaking News

Tata Group की स्वामित्व वाली एयरलाइन Air India अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों परिचालन में करेगी कटौती

News DeskBy News DeskJune 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai.एअर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों के परिचालन में 15 प्रतिशत की कटौती करने वाली है. यह कटौती मौजूदा समय से जुलाई के मध्य तक लागू रहेगी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को सुरक्षा जांच के बढ़ने और ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण परिचालन संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है.अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन गैटविक जा रहे बोइंग 787-8 विमान के 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरलाइन को खासकर बी787-8/9 विमानों की जारी सुरक्षा जांच के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान का सामना करना पड़ा है.
एयरलाइन ने विदेशी उड़ानों में अस्थायी कटौती से प्रभावित होने वाले यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है। इसके अलावा, एयरलाइन अतिरिक्त एहतियात के तौर पर बोइंग 777 विमानों के लिए सुरक्षा जांच को बढ़ाएगी. एअर इंडिया ने हाल में परिचालन संबंधी व्यवधानों का सामना किया है, पिछले छह दिनों में इसकी कम से कम 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

देर शाम जारी बयान में एअर इंडिया ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव, यूरोप और पूर्वी एशिया के कई देशों के हवाई क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू के कारण व्यवधान उत्पन्न हुए हैं तथा सुरक्षा जांच में वृद्धि की जा रही है. बयान में कहा गया है कि इंजीनियरिंग स्टाफ और एअर इंडिया के पायलटों द्वारा आवश्यक सावधानी बरती जा रही है.एअर इंडिया के समक्ष उत्पन्न जटिल परिस्थितियों को देखते हुए हमारे परिचालन की स्थिरता, बेहतर दक्षता सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए एअर इंडिया ने अगले कुछ सप्ताह के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े विमानों की उड़ान सेवाओं में 15 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है.

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

प्रभावित होने वाली उड़ानों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी तत्काल पता नहीं चल सकी है. एयरलाइन को 12 जून को बड़े आकार के विमानों के साथ 90 उड़ानें संचालित करनी थी. एअर इंडिया तीन बड़े विमान – बोइंग 787-8/9, बोइंग 777 और ए350 का परिचालन करती है. कटौती 20 जून से लागू की जाएगी और उसके बाद कम से कम जुलाई के मध्य तक जारी रहेगी. कटौती से प्रभावित यात्रियों से खेद जताते हुए एयरलाइन ने कहा कि वह उन्हें पहले से सूचित करेगी और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में शामिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी. यात्रियों को बिना किसी लागत या पूर्ण धनवापसी के अपनी यात्रा को पुनर्निर्धारित करने का विकल्प दिया जाएगा.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

अहमदाबाद से गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार 241 लोगों समेत कुल 270 व्यक्ति मारे गए थे। विमान में सावार एक व्यक्ति बच गया था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group