Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group ने सेमीकंडक्टर को लेकर इंटेल के साथ किया करार, समझौते पर बोले Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन?
    Breaking News

    Tata Group ने सेमीकंडक्टर को लेकर इंटेल के साथ किया करार, समझौते पर बोले Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन?

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.अमेरिका की चिप विनिर्माता कंपनी इंटेल ने स्थानीय बाजार के लिए भारत में सेमीकंडक्टर के विनिर्माण और संयोजन के लिए टाटा समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. टाटा समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी.टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, हम इंटेल के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं. यह रणनीतिक गठबंधन हमारे प्रयासों को तेज करेगा. साथ मिलकर, हम एक विस्तारित प्रौद्योगिकी तंत्र बनाएंगे और उन्नत सेमीकंडक्टर व सिस्टम समाधान उपलब्ध कराएंगे, जिससे हमें भारत में बढ़ते एआई‑अवसर का पूरा लाभ लेने का मौका मिलेगा.

    समझौते के तहत इंटेल और टाटा मिलकर भारत के उपभोक्ता और व्यावसायिक बाजारों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए कृत्रिम मेधा (एआई) पीसी समाधान विकसित करने एवं उन्हें तेजी से विस्तार देने की संभावनाओं की तलाश करेंगे. भारत को 2030 तक दुनिया के शीर्ष पांच बाज़ारों में से एक माना जा रहा है. टाटा समूह के बयान में कहा गया है कि इंटेल और टाटा, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी फैक्टरियों एवं ओएसएटी (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट) सुविधाओं में भारत के स्थानीय बाजारों के लिए इंटेल उत्पादों का उत्पादन व पैकेजिंग करने एवं साथ ही भारत में उन्नत पैकेजिंग के क्षेत्र में सहयोग करने की दिशा में संभावनाएं तलाशने का इरादा रखते हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    टाटा समूह गुजरात के धोलेरा में एक चिप विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रहा है और असम में एक सेमीकंडक्टर संयोजन एवं पैकेजिंग संयंत्र बना रहा है, इन दोनों का कुल अनुमानित निवेश राशि 1.18 लाख करोड़ रुपये है. इंटेल कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लिप-बू टैन ने कहा, हम इसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते कंप्यूटर बाजारों में से एक में टाटा के साथ सहयोग करने के एक बड़े अवसर के रूप में देखते हैं, जो भारत में पीसी की बढ़ती मांग और तेजी से कृत्रिम मेधा (एआई) अपनाने से प्रेरित है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Group signs agreement with Intel for semiconductors Tata Group ने सेमीकंडक्टर को लेकर इंटेल के साथ किया करार what does Tata Sons Chairman Chandrasekaran say about the agreement? समझौते पर बोले Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group