Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Group: टाटा संस के चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला टलने से टाटा ट्रस्ट के प्रस्ताव पर उठे सवाल, पिछले साल भी मतभेद का मामला केंद्र तक पहुंचा था
    Breaking News

    Tata Group: टाटा संस के चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला टलने से टाटा ट्रस्ट के प्रस्ताव पर उठे सवाल, पिछले साल भी मतभेद का मामला केंद्र तक पहुंचा था

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद पर लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला टलने से समूह के भीतर शीर्ष स्तर पर मतभेद से जुड़ी अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में चंद्रशेखरन को एक और कार्यकाल देने के प्रस्ताव पर फैसला टाल दिया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट ने पिछले साल सर्वसम्मति से उन्हें तीसरा कार्यकाल देने की सिफारिश की थी।

    टाटा समूह से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखने वाले पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह निर्णय स्थगित होने से टाटा ट्रस्ट के उस सर्वसम्मत प्रस्ताव की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति को लेकर कुछ शर्तें रखी थीं। बताया जाता है कि उन्होंने समूह की कुछ कंपनियों, विशेषकर एयर इंडिया में हो रहे घाटे पर चिंता जताई।

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    एयर इंडिया का अधिग्रहण 2022 में किया गया था और कंपनी को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया अभी तक जारी है। इसके अलावा, सेमीकंडक्टर और बैटरी विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों में भारी पूंजीगत व्यय से जुड़े जोखिमों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। सूत्रों ने यह भी कहा कि नियामकीय बाध्यता की वजह से टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किए जाने को लेकर भी निदेशक मंडल में आशंका जताई गई और इस संबंध में स्पष्ट आश्वासन मांगा गया। पिछले वर्ष टाटा ट्रस्ट के भीतर मतभेद का मामला केंद्र सरकार तक भी पहुंचा था। बाद में सरकार की तरफ से दोनों पक्षों को आपसी मतभेद सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की सलाह दी गई थी।

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Group: The postponement of Chandrasekaran's reappointment as chairman of Tata Sons raises questions about the Tata Trusts' proposal; last year too Tata Group: टाटा संस के चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर फैसला टलने से टाटा ट्रस्ट के प्रस्ताव पर उठे सवाल the matter of disagreement reached the Centre. पिछले साल भी मतभेद का मामला केंद्र तक पहुंचा था
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel Bonous: टाटा स्टील में 315 करोड़ के ‘बंपर बोनस’ का हुआ एलान, पिछले साल से 11.88 करोड़ रुपये अधिक, 11 सितंबर को खाते में आएगी राशि, जानें कर्मचारियों को कितना मिलेगा?

    September 3, 2026

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026
    Recent Post

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group