Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Group की कंपनी Tata Technologies का बड़ा बयान, ट्रंप की शुल्क नीति की अनिश्चितता से अमेरिका में निवेश में होगी देरी
Breaking News

Tata Group की कंपनी Tata Technologies का बड़ा बयान, ट्रंप की शुल्क नीति की अनिश्चितता से अमेरिका में निवेश में होगी देरी

News DeskBy News DeskMarch 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. Tata Technologies के अमेरिका में निवेश के निर्णय में देरी हो सकती है. कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक वारेन हैरिस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की शुल्क नीतियों को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है जिसकी वजह से वहां निवेश के हमारे निर्णय में विलंब हो सकता है. हालांकि, अमेरिका में महत्वपूर्ण उपस्थिति वाली वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी को उम्मीद है कि अगले एक या दो महीने में नीति को लेकर स्थिति कुछ स्पष्ट होगी.

हैरिस ने कहा, ‘‘हम उत्तरी अमेरिका में मध्यम से दीर्घावधि को लेकर बहुत आशान्वित हैं. शुल्क जैसी चीजों पर स्पष्टता की कमी मददगार नहीं है. वे हमारे ग्राहकों के लिए मददगार नहीं हैं, और क्योंकि वे हमारे ग्राहकों के लिए मददगार नहीं हैं, इसलिए निवेश के फैसले में देरी होने की संभावना है. हैरिस विभिन्न देशों के खिलाफ ट्रंप के शुल्क युद्ध के प्रभाव पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम इस बारे में स्पष्ट हैं कि ट्रंप प्रशासन को बने अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं, और इसलिए मुझे लगता है कि अगले एक या दो महीने में हम नीतिगत मामले में स्पष्टता देखने जा रहे हैं. चाहे हम शुल्क को पसंद करें या न करें, सबसे महत्वपूर्ण बात स्पष्टता की है, और एक बार जब हमारे ग्राहकों के समक्ष चीजें स्पष्ट होंगी तो वे इसके अनुसार उचित समायोजन कर सकते हैं.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जब उनसे पूछा गया कि क्या Tata Technologies किसी भी स्थिति के लिए तैयार है, तो हैरिस ने कहा, ‘‘बेशक, हम हमेशा बाजार की स्थितियों पर नजर रखते हैं और पिछले 12 माह ने हमें सिखाया है कि हमें चुस्त और लचीला होना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि Tata Technologies ऐसा संगठन नहीं है जो शुल्क जैसी चीजों की वकालत करता हो. उन्होंने कहा, ‘‘हम एक वैश्विक कंपनी हैं, और इसलिए जो कुछ भी मुक्त व्यापार का समर्थन करता है, वह कुछ ऐसा है जिससे हम पूरी तरह से जुड़े हुए हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘हमने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग बाजार स्थितियों से निपटना सीख लिया है। यूरोप, उत्तरी अमेरिका से बहुत अलग है। चीन में जो हो रहा है वह भारत से बहुत अलग है. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में एक संगठन के रूप में हम खुद को चुस्त और लचीला बनाए रखने को प्रतिबद्ध हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group