Site icon Lahar Chakra

Tata Main Hospital की कैथ लैब ने पूरे किए 10 साल, हृदय चिकित्सा में उत्कृष्टता की मिसाल

जमशेदपुर,।टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर की कैथ लैब ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर चिकित्सा सेवा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार करते हुए अपनी दशकभर की यात्रा का जश्न मनाया। इस अवसर पर एक भव्य समारोह शहर के एक होटल में आयोजित हुआ, जहां टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरा रामम मुख्य अतिथि थे, जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी. वी. नरेंद्रन के वीडियो संदेश से हुई, जिसमें उन्होंने टाटा मेन हॉस्पिटल की इस पहल को एक दूरदर्शी सोच बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य है, हर नागरिक को उन्नत हृदय चिकित्सा सेवा सुलभ कराना।

READ MORE :1993 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा होंगी आरपीएफ की नयी डीजी, मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम

डी. बी. सुंदरा रामम ने टीएमएच की कैथ लैब की अब तक की यात्रा को क्लीनिकल उत्कृष्टता, नवाचार और मरीजों के विश्वास की मिसाल बताया। उन्होंने इस दौरान केयर हॉस्पिटल्स से शुरुआती सहयोग के लिए आभार भी जताया।

टाटा स्टील की जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, डॉ. विनिता सिंह ने कहा कि यह फैसिलिटी एक अत्याधुनिक हृदय केंद्र के रूप में विकसित हो चुकी है। वहीं, प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ. सी. नरसिम्हन, जो कैथ लैब की स्थापना से जुड़े रहे हैं, ने अपनी शुभकामनाएं दीं और तकनीकी नवाचारों को रेखांकित किया।कैथ लैब के हेड डॉ. मंदार महावीर शाह ने बताया कि यह यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है। भविष्य में और अधिक जटिल मामलों को सुलझाने और उन्नत तकनीकों को अपनाने का लक्ष्य है। उन्होंने इसे सिर्फ चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि एक निरंतर सीखने और सेवा का मंच बताया।

READ MORE :Jamshedpur News :अब 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई उनके ही महाविद्यालयों में बरकरार रहेगी,रंग लाया जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का प्रयास

टीडब्ल्यूयू अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कैथ लैब के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज की असली समृद्धि का आधार स्वास्थ्य सेवा की सुलभता और गुणवत्ता है, जिसमें टीएमएच अग्रणी रहा है।

कार्यक्रम का समापन रोगियों, चिकित्सकों और समुदाय के प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ एक प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। यह केवल तकनीक की सफलता नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदना से बनी एक परंपरा की गाथा है।

Exit mobile version