


New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड ने नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन में एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति की, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है. टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने बयान में कहा कि सबसे अधिक आपूर्ति एसयूवी की गई. साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन खंड में भी मजबूती बनी रही.
उन्होंने कहा कि नवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन की अवधि में हमने एक लाख से अधिक वाहनों की आपूर्ति (डिलिवरी) के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है.



