Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए
    Breaking News

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि भारतीय वाहन उद्योग में तेज वृद्धि की संभावना है और यदि वर्ष 2030 तक उद्योग का आकार 60 लाख वाहनों तक पहुंचता है, तो कंपनी को 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए।

    गोवा में आयोजित ‘टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स डीलर बिजनेस प्लानिंग मीट 2026’ को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी साल 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये का भारी पूंजीगत निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे इस योजना की समीक्षा की जाएगी।

    चंद्रशेखरन ने कहा कि वर्ष 2017 में जब कंपनी से यात्री वाहन व्यवसाय छोड़कर केवल वाणिज्यिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही जा रही थी, तब से लेकर अब तक कंपनी देश के शीर्ष दो कंपनियों में शामिल हो चुकी है। चंद्रशेखरन ने कहा, “हमारी इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा जो सात से आठ साल पहले एक सुनियोजित दांव के रूप में शुरू हुई थी, अब एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त में बदल चुकी है। वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव और बढ़ती मांग को देखते हुए यह हमें भविष्य के लिए मजबूत स्थिति में रखती है।”

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    भविष्य की संभावनाओं पर बात करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा, “भारतीय वाहन उद्योग तेज वृद्धि की ओर बढ़ रहा है। यदि साल 2030 तक उद्योग 60 लाख वाहनों की ओर बढ़ता है, तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि हमें 12 लाख वाहनों की बिक्री और 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य नहीं रखना चाहिए।”

    उन्होंने यह भी कहा कि यह लक्ष्य सही उत्पाद, निवेश, उत्पादन क्षमता और बेहतर निष्पादन के साथ हासिल किया जा सकता है।
    चंद्रशेखरन ने कहा कि टीएमपीवी को अच्छी कंपनी से उत्कृष्ट कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा, क्योंकि महान कंपनियों की पहचान स्थिर परिस्थितियों में नहीं बल्कि कठिन परिस्थितियों में प्रदर्शन से होती है। उन्होंने डीलरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बिक्री, सेवा और ग्राहक अनुभव में मजबूत साझेदारी के बिना कंपनी अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर सकती।

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Motors: Chandrasekaran says TMPVs should target over 20 percent market share by 2030 Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group