Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors में बड़ा बदलाव, कामर्शियल व्हीकल में गिरीश वाघ और पैसेंजर में शैलेश चंद्रा होंगे नए एमडी,.नयी नियुक्ति एक अक्टूबर से होगी प्रभावी
    Breaking News

    Tata Motors में बड़ा बदलाव, कामर्शियल व्हीकल में गिरीश वाघ और पैसेंजर में शैलेश चंद्रा होंगे नए एमडी,.नयी नियुक्ति एक अक्टूबर से होगी प्रभावी

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा मोटर्स ने अपने यात्री और व्यावसायिक वाहन कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया के तहत शीर्ष प्रबंधन में एक बड़ा फेरबदल किया है. टाटा मोटर्स की विभाजन प्रक्रिया के तहत गिरीश वाघ को वाणिज्यिक वाहन इकाई का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है, जबकि शैलेश चंद्रा को यात्री वाहन इकाई का नेतृत्व संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. टाटा मोटर्स का वाणिज्यिक वाहन कारोबार और इससे संबंधित निवेश एक इकाई में रखे जाएंगे, जबकि यात्री वाहन कारोबार दूसरी फर्म का हिस्सा होगा. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने गिरीश वाघ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

    वाघ को टीएमएल कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है. इस प्रस्तावित सूचीबद्ध इकाई में टाटा मोटर्स का वाणिज्यिक वाहन कारोबार शामिल किया जाएगा. उनकी नियुक्ति एक अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी. टाटा मोटर्स ने शैलेश चंद्रा को यात्री वाहन इकाई की कंपनी में अतिरिक्त निदेशक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति एक अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2028 तक तीन साल के लिए होगी. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि चंद्रा टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लि. के प्रबंध निदेशक के रूप में काम करना जारी रखेंगे. उन्हें दोनों, वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन इकाइयों के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है. इसके अलावा, कंपनी ने सुधा कृष्णन को एक अक्टूबर, 2025 से पांच वर्षों के लिए कंपनी का अतिरिक्त, गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Motors faces major changes Tata Motors में बड़ा बदलाव with Girish Wagh as the new MD for commercial vehicles and Shailesh Chandra for passenger vehicles. कामर्शियल व्हीकल में गिरीश वाघ और पैसेंजर में शैलेश चंद्रा होंगे नए एमडी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group