Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors: Commercial वाहनों के विकास पर सालाना 2,000 करोड़ रुपये का निवेश जारी रहेगा, टाटा मोटर्स ने की घोषणा
    Breaking News

    Tata Motors: Commercial वाहनों के विकास पर सालाना 2,000 करोड़ रुपये का निवेश जारी रहेगा, टाटा मोटर्स ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025Updated:January 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने सोमवार को कहा कि कंपनी नए वाणिज्यिक वाहनों एवं पूंजीगत समाधानों के विकास पर सालाना करीब 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करना जारी रखेगी. वाघ ने यहां चल रहे ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ के तहत आयोजित वाहन प्रदर्शनी में कहा कि टिकाऊ परिवहन की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए कंपनी कई तरह की प्रौद्योगिकियों पर काम कर रही है जिसके लिए निवेश की जरूरत होगी. उन्होंने कहा कि कंपनी का वाणिज्यिक वाहन खंड वैकल्पिक ईंधन से लेकर शून्य-उत्सर्जन वाली बैटरी, ईंधन सेल इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन इंजन तक कई तरह की प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहा है.

    एक्सपो में कंपनी ने विभिन्न ईंधन प्रौद्योगिकियों पर आधारित वाणिज्यिक वाहनों की एक शृंखला प्रदर्शित की है जिनमें डीजल, बायो-डीजल, सीएनजी, एलएनजी, इथेनॉल, फ्लेक्स फ्यूल, बैटरी इलेक्ट्रिक से लेकर हाइड्रोजन इंजन वाले वाहन भी शामिल हैं. यह पूछे जाने पर कि टाटा मोटर्स नए उत्पादों के विकास पर कितना निवेश करेगी, वाघ ने कहा, ‘‘हम उत्पादों और पूंजीगत उपकरणों पर प्रति वर्ष लगभग 2,000 करोड़ रुपये खर्च करना जारी रखे हुए हैं और हम इसे कायम रखेंगे. इस निवेश का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सभी नई प्रौद्योगिकियों पर खर्च किया जा रहा है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विभिन्न प्रौद्योगिकियों पर एक साथ काम करने की वजह के बारे में पूछे जाने पर वाघ ने कहा, ‘‘शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य तुरंत नहीं हासिल होने वाला है, लिहाजा हम सभी वैकल्पिक ईंधनों पर काम कर रहे हैं. हमने ऐसी प्रौद्योगिकी में निवेश किया है जो इन सभी जरूरतों को पूरा करेगी. टाटा मोटर्स ने एक्सपो में अत्याधुनिक ड्राइविंग मददगार सुविधा ‘एडीएएस’ से लैस 14 वाणिज्यिक वाहन प्रदर्शित किए हैं..

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore will continue annually on the development of commercial vehicles Tata motor india Tata Motors announced. Tata motors jamshedpur plant Tata motors letest news Tata motors new lounched Tata motors recent news Tata Motors: Investment of Rs 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group