Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में विभिन्न डिपार्टमेंट के 98 कर्मचारियों को इस बार मल्टी स्किल का मिला लाभ,यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह के संयुक्त पहल पर मजदूर हित में इसे  कराया गया दोबारा चालू 

Oplus_131072

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में विभिन्न डिपार्टमेंट के 98 कर्मचारियों को इस बार मल्टी स्किल का लाभ मिला है.इससे सीधे मजदूरों के वेतन में नियमानुसार सम्मानजनक बढ़ोतरी होगी.

हाल के कुछ वर्षों से यह प्रक्रिया बंद थी,फलस्वरूप यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से पहल कर मजदूर हित में इसे दोबारा चालू कराया. बुधवार को टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर

(एमटीसी) में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी 98 कर्मचारियों को जो सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा किए उन सबों को मल्टी स्किल का प्रमाणपत्र सह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, प्रबंधन की ओर से एचआर हेड प्रणव कुमार, जीएम (ईआर एवं सीएसआर) सौमिक राय, वरीय एचआर पदाधिकारी प्रभू, गोपाल मिश्रा तथा पुणे से आनलाइन मार्शल फर्नांडिस शामिल हुए.

कार्यक्रम में शामिल मल्टी स्किल प्राप्त मजदूरों ने यूनियन व प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए सबों के प्रति आभार जताया.साथ ही साथ यूनियन कार्यालय में भी एक बैठक की गई. जिसमें अध्यक्ष महामंत्री ने सभी कर्मचारी जिन्हें मल्टी स्किल का लाभ मिला है उन्हें बधाई दिया. इसके साथ तीन फरवरी को होने वाली आमसभा की तैयारी पर समीक्षा बैठक की गई.

Exit mobile version