Site icon Lahar Chakra

Tata Motors में नए वित्तीय वर्ष के लिए अनुष्ठान, वाहनों के निर्माण को लेकर पूजा

जमशेदपुर: नए वित्तीय वर्ष के शुभारंभ से पहले टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में पारंपरिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. सबसे पहले सुबह 10 बजे फ्रंट एक्सल क्षेत्र में विधिवत पूजा संपन्न हुई, जिसके बाद रियर एक्सल और अंत में एचबीटीएल प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस पूजा का उद्देश्य नए वर्ष में वाहन निर्माण की सफलता और कंपनी की समृद्धि सुनिश्चित करना था.

इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री आर. के. सिंह सहित समस्त ऑफिस वेयर्स उपस्थित रहे. वहीं, कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी—ए. के. दास, सुभासिष दास, राजीव बंसल, गुलाम मंडल और डॉक्टर पदन ने भी पूजन कार्यक्रम में भाग लिया. प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, जो शहर से बाहर थे, ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का अवलोकन किया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

Exit mobile version