Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors की SUV 22 सितंबर से होंगे सस्ते, ‘PUNCH’ की कीमत ₹85,000 और NEXON की कीमत ₹1.55 लाख तक घट जाएगी, कंपनी ने की घोषणा
    Breaking News

    Tata Motors की SUV 22 सितंबर से होंगे सस्ते, ‘PUNCH’ की कीमत ₹85,000 और NEXON की कीमत ₹1.55 लाख तक घट जाएगी, कंपनी ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह जीएसटी दर में हुई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के इरादे से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 65,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कटौती करेगी. कंपनी ने कहा कि यात्री वाहनों की कीमतों में यह कटौती 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी. कंपनी का यह फैसला जीएसटी परिषद के बुधवार को लिए गए फैसले के अनुरूप है. इसमें यात्री वाहनों के लिए कर की दरों में कटौती का फैसला किया गया था. मुंबई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की छोटी कार टियागो अब 75,000 रुपये सस्ती हो जाएगी जबकि टिगोर के दाम में 80,000 रुपये और अल्ट्रोज के दाम में 1.10 लाख रुपये की कटौती होने जा रही है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसी तरह कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘पंच’ की कीमत 85,000 रुपये और नेक्सॉन की कीमत 1.55 लाख रुपये तक घट जाएगी. कंपनी के मिड-साइज मॉडल ‘कर्व’ की कीमत में 65,000 रुपये की कमी होगी. वहीं, प्रीमियम एसयूवी मॉडल ‘हैरियर’ और ‘सफारी’ की कीमतों में क्रमशः 1.4 लाख रुपये और 1.45 लाख रुपये तक की कटौती की जाएगी.
    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण, वित्त मंत्री की मंशा और हमारी ‘ग्राहक प्रथम’ नीति के अनुरूप, टाटा मोटर्स इस कर सुधार का पूरा लाभ ग्राहकों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    चंद्रा ने कहा कि जीएसटी कटौती से टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कारें और एसयूवी ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में आएंगी, जिससे पहली बार वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को मदद मिलेगी और नए युग के परिवहन की तरफ बदलाव को गति मिलेगी. नई कर व्यवस्था के तहत 1,200 सीसी तक के पेट्रोल, एलपीजी एवं सीएनजी वाहन और 1,500 सीसी तक के डीजल वाहन (लंबाई 4,000 मिमी से कम) 18 प्रतिशत की दर से कराधान में आएंगे. हालांकि 1,200 सीसी से अधिक इंजन क्षमता और 4,000 मिमी से लंबी गाड़ियों पर 40 प्रतिशत का कर लगेगा.
    जीएसटी परिषद का यह फैसला 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होने वाला है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'PUNCH' की कीमत ₹85 000 and the price of NEXON will be reduced by ₹ 1.55 lakh 000 और NEXON की कीमत ₹1.55 लाख तक घट जाएगी Tata Motors की SUV 22 सितंबर से होंगे सस्ते Tata Motors' SUVs will be cheaper from September 22 the company announced the price of 'PUNCH' will be reduced by ₹ 85 कंपनी ने की घोषणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group