Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Motors: टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन खंड में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए कर रही तैयारी, ‘एफटी लाइव एनर्जी ट्रांजिशन समिट इंडिया’ सम्मेलन में एमडी ने की घोषणा
    Breaking News

    Tata Motors: टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन खंड में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए कर रही तैयारी, ‘एफटी लाइव एनर्जी ट्रांजिशन समिट इंडिया’ सम्मेलन में एमडी ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.  घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में चीनी कंपनियों के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने मॉडलों की कीमतों में समरूपता लाने का लक्ष्य रख रही है. टाटा मोटर्स के यात्री वाहन इलेक्ट्रिक परिवहन खंड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने ‘एफटी लाइव एनर्जी ट्रांजिशन समिट इंडिया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी कंपनी के ईवी लक्ष्यों का उल्लेख किया. चंद्रा ने कहा कि चीनी वाहन कंपनियों को व्यापक ईवी परिवेश और बड़े पैमाने पर उत्पादन का लाभ मिलने से उनकी लागत संरचना में फायदा होता है. उन्होंने कहा, हमें यकीन है कि हम अगले एक-डेढ़ साल में लॉजिस्टिक और 15 प्रतिशत शुल्क को ध्यान में रखते हुए चीनी ईवी निर्माताओं के साथ लागत में लगभग समान स्तर पर आ जाएंगे.

    चंद्रा ने कहा कि बेहतर स्थानीय उपलब्धता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जिसमें सेमीकंडक्टर और अन्य घटकों का उत्पादन शामिल है. उन्होंने कहा, फिलहाल हम चीनी कंपनियों के मुकाबले लागत प्रतिस्पर्द्धा को लेकर पीछे हो सकते हैं लेकिन वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए टाटा मोटर्स तेजी से खुद को तैयार कर रही है. चंद्रा ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में स्थिर सरकारी नीतियों और नए उत्पादों की पेशकश का योगदान रहा है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा, सरकार की नीतिगत स्थिरता, कम जीएसटी और राज्य सरकारों की प्रोत्साहन योजनाओं ने ईवी की बिक्री बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. पिछले महीने टाटा मोटर्स ने 7,111 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो अगस्त 2024 की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ‘एफटी लाइव एनर्जी ट्रांजिशन समिट इंडिया’ सम्मेलन में एमडी ने की घोषणा MD announced at the 'FT Live Energy Transition Summit India' conference. Tata Motors: Tata Motors is preparing for global competition in the electric vehicle segment Tata Motors: टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन खंड में वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए कर रही तैयारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group