New Delhi. वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेश चंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी यात्री वाहनों की कीमतों में जिंस लागत बढ़ने के दबाव के बीच आगे भी चरणबद्ध ढंग से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।
चंद्रा ने कंपनी की नई सेडान कार ‘एरिस’ की पेशकश के अवसर पर कहा कि टीएमपीवी जिंस लागत में हुई बढ़ोतरी के एक महत्वपूर्ण हिस्से का बोझ अभी खुद ही उठा रही है और लागत घटाने के प्रयास भी जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा,‘हम हर महीने इसकी समीक्षा कर रहे हैं कि वाहन कीमतों में एक निश्चित स्तर की बढ़ोतरी करने का अवसर कब मिलेगा। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी छोटी-छोटी किस्तों में की जाएगी ताकि मांग पर तत्काल असर न पड़े।
