Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन
Breaking News

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

News DeskBy News DeskJune 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को व्यापक आर्थिक एवं वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 में उद्योग में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने का भरोसा है। चंद्रशेखरन ने कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) और उसकी ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग जारी रखेंगे। इससे दक्षता बढ़ेगी, सीखने की गति तेज होगी और पूंजी अनुशासन मजबूत होगा।

उन्होंने कहा, हम वित्त वर्ष 2026-27 में आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर रहे हैं, जो नए उत्पादों और बहु-पावरट्रेन पेशकशों से समर्थित है। हमारा ध्यान उद्योग में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने, सुरक्षा, स्थिरता, गुणवत्ता एवं ग्राहक संतुष्टि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा करने पर रहेगा। साथ ही व्यापक आर्थिक और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत बने रहने पर जोर देंगे। समूह की कंपनियों के बीच तालमेल पर उन्होंने कहा कि टीएमपीवी और जेएलआर ‘विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन में सहयोग जारी रखेंगे जिससे दक्षता बढ़ेगी, सीखने की गति तेज होगी और पूंजी अनुशासन मजबूत होगा।’’

Jamshedpur Breaking… बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, फागु बाबा श्मशान घाट के पास हाफ एनकाउंटर में दो शूटर घायल

चंद्रशेखरन ने साथ ही कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा (एआई) में वैश्विक स्तर पर तेज प्रगति से परिवहन उत्पादों के डिजाइन, अनुभव और समर्थन के तरीके बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, इसी के साथ स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव, सुरक्षा को लेकर बढ़ती अपेक्षाएं एवं वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का पुनर्गठन प्रतिस्पर्धा को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं।

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

भू-राजनीतिक स्थितियां तथा असमान आर्थिक सुधार से और जटिलता बढ़ रही है, जिससे लचीलापन एवं मजबूती बेहद महत्वपूर्ण क्षमताएं बन गई हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 92,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बेचे, जो गत वित्त वर्ष की तुलना में 43.4 प्रतिशत की वृद्धि है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Breaking… बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, फागु बाबा श्मशान घाट के पास हाफ एनकाउंटर में दो शूटर घायल

October 7, 2026

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026
Recent Post

Jamshedpur Breaking… बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, फागु बाबा श्मशान घाट के पास हाफ एनकाउंटर में दो शूटर घायल

October 7, 2026

Jamshedpur: शिक्षकों की कमी और प्रतिनियोजन के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, जाम कर दी सड़क, अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ आंदोलन

October 7, 2026

Jamshedpur: बाइक चोरी के बाद MGM में चलाया गया जांच अभियान, बिना लॉक के 7 वाहन जब्त

October 7, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील परिसर में तांबे केबल चोरी की कोशिश, जुगसलाई का एक आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

October 7, 2026

Nobel Prize: फ्रांसिस हैल्जेन को खगोल-भौतिकीय घटना से उत्पन्न ‘न्यूट्रिनो’ की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल, 9 अक्टूबर को शांति के लिए नाम की होगी घोषणा

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group