
New Delhi टाटा मोटर्स कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक जुलाई से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि उसके सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी,
हालांकि अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार बढ़ोतरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। बयान के अनुसार, यह कदम कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए उठाया जा रहा है।
