Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट
    Breaking News

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड से राज्यसभा की दो सीट पर चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा शामिल हैं। ‘क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विधानसभा परिसर में स्थापित एक मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

    अधिकारी ने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।’’ उन्होंने कहा कि मतगणना शाम पांच बजे शुरू होने की उम्मीद है। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास 24 विधायक हैं, जो संसद के उच्च सदन में एक सीट सुरक्षित करने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक न्यूनतम 28 प्रथम-वरीयता मतों से चार कम है। झामुमो और कांग्रेस सहित सत्तारूढ़ गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सदन में 56 सदस्य हैं।

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    झामुमो के बैद्यनाथ राम के आसानी से जीत हासिल करने की उम्मीद है क्योंकि राज्य विधानसभा में पार्टी के 34 सदस्य हैं। ‘इंडिया’ अन्य घटक दलों में कांग्रेस के पास 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पास चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के पास दो विधायक हैं।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    सभी की निगाहें दूसरी सीट पर है, जिसमें कांग्रेस के झा और राजग समर्थित नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। राजग के 24 विधायकों में भाजपा के 21 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के एक-एक विधायक शामिल हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक विधायक है। मतदान से पहले अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों खेमों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rajya Sabha Election Voting: Voting for two Rajya Sabha seats has begun; votes are being cast within the Assembly complex amidst apprehensions of 'cross-voting'. Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    June 18, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद पकड़ी तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 18, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Rajyasabha Election Voting: राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, क्रॉस-वोटिंग’ की आशंकाओं के बीच विस परिसर में डाले जा रहे वोट

    June 18, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

    June 18, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद पकड़ी तेजी, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 18, 2026

    Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप, तीन हिरासत में

    June 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group