Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur,Vande Bharat’ Trial Run: टाटा-पटना वंदे भारत का ट्रायल सफल, दो घंटे की देरी से पटना पहुंची, बोकारो में सेल्फी लेने की होड़, गया के पास पथराव, टूटा शीशा
Headlines

Jamshedpur,Vande Bharat’ Trial Run: टाटा-पटना वंदे भारत का ट्रायल सफल, दो घंटे की देरी से पटना पहुंची, बोकारो में सेल्फी लेने की होड़, गया के पास पथराव, टूटा शीशा

News DeskBy News DeskSeptember 11, 2024Updated:September 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा. इस ट्रेन को 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखायेंगे. मंगलवार को टाटानगर से ट्रायल ट्रेन को डीआरएम अरुण जे राठौड़ ने सुबह 5:30 बजे रवाना किया. ट्रेन सुबह 8:53 बजे गोमो पहुंची और तीन मिनट ठहराव के बाद पटना के लिए प्रस्थान कर गयी. इस दौरान ट्रेन जहां-जहां रुकी, वहां स्वागत किया गया. ट्रेन के गार्ड एके ठाकुर, चालक जी पासवान और सह चालक संजीव कुमार मिश्रा का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. ट्रेन का नियमित परिचालन 16 सितंबर से शुरू होगा. हालांकि टाटा से चलकर यह ट्रेन अपने तय समय 12.20 बजे के बदले 2:08 घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची. कुल आठ कोच के साथ आयी यह ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर रुकी. सूत्रों की मानें, तो बोकारो और गोमो स्टेशन के बीच ट्रेन की स्पीड मात्र 35 से 40 किमी प्रति घंटे रही. यह ट्रेन बोकारो रेलवे स्टेशन पर सुबह 08.08 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची और थोड़ी देर रुकने के बाद पटना के लिए रवाना हो गयी. ट्रायल रन के दौरान रेल अधिकारियों के अलावा आरपीएफ के अधिकारी व जवान बोकारो रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थे. वंदे भारत एक्सप्रेस के पहुंचने पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. लोग सेल्फी लेते देखे गये. यह ट्रेन करीब 20 मिनट तक राजबेड़ा स्टेशन के पास रुकी रही, जहां तकनीकी मामलों का ट्रायल किया गया. वापसी में यह ट्रेन अपराह्न 03:05 बजे पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ से रवाना हुई. बता दें कि 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे. रेलवे की ओर से प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन पटना से टाटा नगर के बीच कुल छह स्टेशनों पर रुकेगी.

पत्थरबाजी की आरपीएफ ने जांच शुरू की
टाटा-पटना वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर मंगलवार को धनबाद मंडल रेलखंड स्थित बंधुआ-टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया. इसको लेकर आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है.पत्थर चलाने वाले शरारती तत्वों की खोजबीन शुरू है.

15 को प्रधानमंत्री दिखायेंगे हरी झंडी, 20 से नियमित परिचालन
रेलवे सूत्रों के अनुसार, गया से पटना के बीच ट्रेन की स्पीड काफी अधिक थी. लेकिन मुरी व गोमो के बीच स्पीड कम थी. 15 सितंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन होना है. संभावना है कि 20 सितंबर से यात्रियों के लिए ट्रेन नियमित शुरू कर दी जायेगी. वहीं, सूत्र बताते हैं कि 15 सितंबर से पहले इस ट्रेन का एक बार फिर ट्रायल किया जायेगा. टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन में पांच जनरल कोच, दो एग्जिक्यूटिव चेयर कार सहित आठ कोच हैं. इसमें 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. ट्रेन के कोच में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ट्रैफिक, आरपीएफ समेत अन्य विभाग के दो-दो अधिकारी तैनात थे. कई छोटे स्टेशनों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से दरवाजे नहीं खोले गये.

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

फिलहाल ट्रेन का किराया तय नहीं

बोकारो जंक्शन के स्टेशन मास्टर एके हलदर ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रायल रन के तहत बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची. फिलहाल ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है. हालांकि इसका किराया अन्य वंदे भारत की तर्ज पर रहने की संभावना जतायी जा रही है.
ट्रेन की समय सारिणी : रेलवे के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:30 बजे टाटा से खुलेगी, इसके बाद 7:13 बजे मुरी, 8:08 बजे बोकारो, 8:53 बजे गोमो, 10:55 बजे गया और 12:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में पटना से ट्रेन दोपहर बाद 2.15 बजे खुलेगी. इसके बाद गया 3:40 बजे, गोमो शाम 4:58 बजे, बोकारो 6:20 बजे, मुरी 7:08 बजे और टाटानगर रात्रि 9:05 बजे पहुंचेगी. टाटा से पटना की दूरी यह ट्रेन छह घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी.

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026
Recent Post

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group