Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन
    Breaking News

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा पावर ने बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और विनिर्माण सहित अपने सभी कारोबारी क्षेत्रों में विस्तार के साथ 2030 तक एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व और 10,000 करोड़ रुपये का लाभ हासिल करने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत राजस्व 63,681 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 5,212 करोड़ रुपये रहा।

    टाटा पावर के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मंगलवार को सालाना आम बैठक (एजीएम) में कहा कि कंपनी ओडिशा में 10 गीगावाट की नई परियोजना जोड़कर सौर उपकरण विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। इस परियोजना की औपचारिक घोषणा अगले कुछ महीनों में की जाएगी। कंपनी की वर्तमान में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता 4.3 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1000 मेगावाट) है, जो बेंगलुरु संयंत्र को मिलाकर 4.9 गीगावाट हो जाती है।

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    एजीएम में प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान चंद्रशेखरन ने कहा,‘ कंपनी ने 2030 तक 10,000 करोड़ रुपये का मुनाफा और एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है। टाटा पावर आज आवासीय तथा वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) ग्राहकों को स्वच्छ और हरित समाधान अपनाने में सक्षम बनाकर ‘एनर्जी ऐज ए सर्विस’ (सेवा के तौर पर ऊर्जा) दृष्टिकोण की अगुवाई कर रही है।’’

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore profit 000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य 10 says Chairman N. Chandrasekaran. Tata Power AGM: Tata Power targets ₹1 lakh crore revenue and ₹10 Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    July 7, 2026

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group