Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Tata Power रिन्यूएबल एनर्जी,बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया MOU, जानें क्या है योजना
    Jamshedpur

    Tata Power रिन्यूएबल एनर्जी,बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘रूफटॉप’ सौर ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया MOU, जानें क्या है योजना

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवासीय ‘रूफटॉप’ सौर परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ साझेदारी की बृहस्पतिवार को घोषणा की. टीपीआरईएल ने बयान में कहा, दोनों संस्थाओं ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत आवेदक ‘फिक्स्ड’ और ‘फ्लोटिंग’ दोनों दरों के विकल्पों के साथ सात प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर छह लाख रुपये तक की ऋण राशि प्राप्त कर सकते हैं.

    ‘प्रधानमंत्री – सूर्य घर: मुफ्त बिजली’ योजना दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू ‘रूफटॉप’ सौर पहल है, जो मार्च 2027 तक एक करोड़ मकानों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने के साहसिक लक्ष्य के साथ भारत के ऊर्जा परिदृश्य को बदल रही है. टीपीआरईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) दीपेश नंदा ने कहा, ‘ बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ यह रणनीतिक सहयोग भारत के हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा समाधान पहुंचाने के हमारे लक्ष्य में एक महत्वपूर्ण कदम है. किफायती और सुविधाजनक वित्तपोषण विकल्पों की पेशकश कर हम आवासीय ग्राहकों को आसानी से ‘रूफटॉप’ सौर प्रौद्योगिकी अपनाने में सक्षम बना रहे हैं.’’

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक ललित त्यागी ने कहा, ‘हम अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं, जो कि सरकार के सतत स्रोतों के जरिये बिजली उत्पादन को अधिकतम करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है. हम भारत के अक्षय ऊर्जा परिदृश्य में प्रमुख टाटा पावर रिन्यूएबल के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bank of Baroda signed MOU to finance 'rooftop' solar power projects know what is the plan Tata Power Renewable Energy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group