Site icon Lahar Chakra

Tata Power: टाटा पावर NCD के जरिये 4,500 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

New Delhi. टाटा पावर के निदेशक मंडल ने सोमवार को निजी नियोजन के जरिये एक या अधिक मुद्राओं में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) या अन्य ऋण प्रतिभूतियों के माध्यम से 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक जुटाई गई राशि का उपयोग अन्य मदों के साथ ही मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि सोमवार को आयोजित अपनी बैठक में निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के जरिये एक या अधिक किस्तों में एनसीडी, बॉन्ड, अन्य ऋण प्रतिभूतियां जारी कर कुल 4,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव को चार जुलाई, 2025 को आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों ने मंजूरी दी थी।

Exit mobile version