Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Power: टाटा पावर 2030 तक 1.46 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी: सीईओ प्रवीर सिन्हा
    Headlines

    Tata Power: टाटा पावर 2030 तक 1.46 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी: सीईओ प्रवीर सिन्हा

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी दिल्ली. टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी 2030 तक अपनी परिचालन क्षमता को दोगुना कर 32 गीगावाट करने के लिए करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है. सिन्हा ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में कंपनी के सेल मॉड्यूल संयंत्र में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा पावर की स्थापित क्षमता 15.6 गीगावाट थी, जिसमें से 6.7 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की थी.

    कंपनी के 2030 के लक्ष्यों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य परिचालन क्षमता को 31.9 गीगावाट तक बढ़ाना है, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 23 गीगावाट होगी. सिन्हा ने कहा कि टाटा पावर ऊर्जा क्षेत्र में इस क्षेत्र के लिए देश के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पारेषण क्षेत्र में भी काम कर रही है. कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी पारेषण लाइन क्षमता को 4,633 सीकेएम (सर्किट किलोमीटर) से बढ़ाकर 10,500 सीकेएम करने की है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि वितरण मार्चे पर टाटा पावर का लक्ष्य ग्राहक आधार को 1.25 करोड़ से चार करोड़ तक पहुंचना है.
    टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2025-30 के लिए 1,46,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है. चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय 21,000 करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष के लिए 26,000 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा, ‘‘ इस दौरान हमारा 60 प्रतिशत पूंजीगत व्यय नवीकरणीय ऊर्जा पर खर्च किया जाएगा.’ सिन्हा ने साथ ही बताया कि तमिलनाडु में सेल एवं मॉड्यूल संयंत्र की स्थापना इसकी अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी टीपी सोलर लिमिटेड के जरिये 4,300 करोड़ रुपये के निवेश से की गई है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इस 317 एकड़ क्षेत्र में फैली इकाई की क्षमता 4.3 गीगावाट सेल और 4.3 गीगावाट मॉड्यूल विनिर्माण की है. उन्होंने कहा कि यह इकाई देश में एक ही स्थान पर सबसे बड़ी सेल और मॉड्यूल विनिर्माण सुविधाओं में से एक है.
    Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पैतृक गांव उपरबेड़ा गांव पहुंचने पर हुईं भावुक, स्वागत में गांव और स्कूल को सजाया, स्कूल पहुंचकर छात्रों से की बात

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Power: Tata Power will invest Rs 1.46 lakh crore by 2030: CEO Praveer Sinha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group