Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की 5 साल की कमाई ₹670 करोड़ के पार, एक साल में मिला 158.66 करोड़ रुपये
    Breaking News

    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की 5 साल की कमाई ₹670 करोड़ के पार, एक साल में मिला 158.66 करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 158.66 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला, जबकि एक साल पहले यह 155.81 करोड़ रुपये था। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। चंद्रशेखरन को मिला यह अब तक का सर्वाधिक पारिश्रमिक है। टाटा संस ने 2022 से कार्यकारी पारिश्रमिक का खुलासा करना शुरू किया है। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने कुल 671.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के उनके पारिश्रमिक में 17.97 करोड़ रुपये वेतन एवं अन्य लाभ के हैं, जबकि 140.69 करोड़ रुपये मुनाफे से जुड़ा कमीशन रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 के बराबर है। इस पारिश्रमिक के साथ चंद्रशेखरन भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉरपोरेट दिग्गजों में शामिल हो गए हैं। एचसीएल टेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सी. विजयकुमार को वित्त वर्ष 2025-26 में 176 करोड़ रुपये मिले, जबकि पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के सीईओ संदीप कालरा ने 2024-25 में 148 करोड़ रुपये कमाए थे।

    हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल को 2025-26 में 122 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला। टाटा संस के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कार्यकारी निदेशक सौरभ अग्रवाल वित्त वर्ष 2025-26 में 33.69 करोड़ रुपये के पारिश्रमिक के साथ कंपनी में दूसरे सबसे अधिक वेतन पाने वाले अधिकारी रहे। इसमें 26 करोड़ रुपये का कमीशन भी शामिल है। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड के बाकी सात सदस्यों को बैठक में शामिल होने के शुल्क के अलावा कोई पारिश्रमिक नहीं मिला। वहीं निदेशक वेणु श्रीनिवासन ने टाटा संस के बोर्ड में शामिल होने के बाद से चली आ रही परंपरा के तहत इस बार भी कोई कमीशन नहीं लिया।

    Jharkhand SIR: कांग्रेस ने CEO से की एसआइआर अभियान की समय सीमा और 15 दिन बढ़ाने की मांग

    टाटा समूह की विभिन्न सूचीबद्ध कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी टाटा संस के निदेशक मंडल ने 1,10,717 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है, जिस पर शेयरधारकों की मंजूरी बाकी है।

    Jharkhand Crime: कार से बकरी चोरी करने गये थे चार लोग, ग्रामीणों ने एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, एक अन्य घायल, दो लोग भाग निकले

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran's earnings over five years exceed ₹670 crore; he received ₹158.66 crore in a single year. Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने युवाओं के रोजगार के अवसरको लेकर AI के इस्तेमाल पर कही यह बात एक साल में मिला 158.66 करोड़ रुपये
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: कांग्रेस ने CEO से की एसआइआर अभियान की समय सीमा और 15 दिन बढ़ाने की मांग

    July 29, 2026

    Jharkhand Crime: कार से बकरी चोरी करने गये थे चार लोग, ग्रामीणों ने एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, एक अन्य घायल, दो लोग भाग निकले

    July 29, 2026

    Share Bazar IPO Lounch: आरडी इंडस्ट्रीज का 426 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर

    July 29, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: कांग्रेस ने CEO से की एसआइआर अभियान की समय सीमा और 15 दिन बढ़ाने की मांग

    July 29, 2026

    Jharkhand Crime: कार से बकरी चोरी करने गये थे चार लोग, ग्रामीणों ने एक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, एक अन्य घायल, दो लोग भाग निकले

    July 29, 2026

    Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की 5 साल की कमाई ₹670 करोड़ के पार, एक साल में मिला 158.66 करोड़ रुपये

    July 29, 2026

    Share Bazar IPO Lounch: आरडी इंडस्ट्रीज का 426 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर

    July 29, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला

    July 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group