


जमशेदपुर. टाटा स्टील के चार सुरक्षा अधिकारियों को शराब का सेवन कर ड्यूटी पर आना महंगा पड़ गया है. प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों अधिकारियों को कॉशन लेटर तथा चार्जशीट थमा दिया है. बताया जा रहा है कि आनेवाले दिनों में इनपर गाज गिरना तय है.
पिछले माह इन चार अधिकारियों पर शराब का सेवन कर ड्यूटी आने का आरोप लगा था. प्रबंधन को गुप्त सूचना मिली थी कि ये चार सुरक्षा अधिकारी शराब का सेवन कर ड्यूटी पर आये हुए हैं.
इस सूचना के आधार पर प्रबंधन ने चारों का मेडिकल टेस्ट कराया. बाद में मामले की जांच करने के बाद सोमवार को प्रबंधन ने दो को काशन लेटर तथा अन्य दो सुरक्षा अधिकारियों को चार्जशीट थमा दिया है. इनको 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है.



