


Jamshedpur. नीदरलैंड सरकार और टाटा स्टील ने एकीकृत परियोजना के लिए सहमति बनाई है जो कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन वाली स्टील उत्पादन प्रक्रिया को समर्पित है. विस्तृत चर्चाओं के बाद, नीदरलैंड सरकार और नॉर्थ-हॉलैंड प्रांत, टाटा स्टील तथा टाटा स्टील नीदरलैंड टीएसएन में एकीकृत परियोजना के लिए प्रस्तावित रूपरेखा पर सहमति बनाई है और एक गैर-बाध्यकारी संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं.
यह परियोजना कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन वाली स्टील उत्पादन प्रक्रिया की ओर रूपांतरण के पहले चरण और आईमुदीन साइट के आसपास स्वस्थ जीवन-पर्यावरण में सुधार से संबंधित है।. संयुक्त आशय पत्र में सभी पक्षों के उद्देश्यों और लक्ष्यों को स्पष्ट किया गया है. लेकिन यह न तो परियोजनाओं या सब्सिडी के क्रियान्वयन पर बाध्यकारी है और न ही इसमें किए गए अन्य वादों पर. इसका एकमात्र अपवाद है – सभी पक्षों की यह प्रतिबद्धता कि वे एक विशेष रूप से तैयार किए गए समझौते तक पहुंचने के लिए सद्भावनापूर्ण वार्ताओं को आगे बढ़ाएंगे, जिसमें उस समझौते से पहले की अवधि से संबंधित प्रतिबद्धताए भी शामिल होंगी.
अंतिम निवेश का निर्णय टाटा स्टील बोर्ड द्वारा लिया जाएगा, जो आगे चलकर अंतिम बाध्यकारी विशेष समझौते तक पहुचने की प्रक्रिया का हिस्सा होगा।टीवी नरेंद्रन, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील और टाटा स्टील नीदरलैंड के सुपरवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा,हम मंत्री हर्मन्स, उनके कैबिनेट सहयोगियों, नीदरलैंड सरकार और नॉर्थ-हॉलैंड प्रांत की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। पिछले दो वर्षों में उन्होंने हमारे साथ लगातार रचनात्मक और धैर्यपूर्ण संवाद किया है. उनके सहयोग से हम इस महत्वपूर्ण प्रथम चरण तक पहुँच पाए हैं. यह उपलब्धि टाटा स्टील नीदरलैंड के लिए एक सतत और दीर्घकालिक भविष्य के निर्माण की दिशा में हमारी यात्रा की मजबूत नींव है.



